नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): नापासर थाना प्रभारी कविता पुनिया के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल हाईवे-11 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 455 ग्राम अवैध अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
*कैसे हुई कार्रवाई*
थाना प्रभारी कविता पुनिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन में नशीला पदार्थ लेकर तस्कर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने NH-11 पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें से 455 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो में जोगाराम निवासी जोधपुर एवं शकील निवासी लूणकरणसर है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी अफीम को एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में भी जांच कर रही है।
*लगातार प्रहार जारी*
थाना प्रभारी कविता पुनिया ने कहा कि नापासर थाना क्षेत्र में नशे और अपराध पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। अफीम को जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।