नारहेड़ा में कचरे और झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

AYUSH ANTIMA
By -
0

नारहेड़ा: कस्बे के दांतिल रोड पर अलसुबह कचरे और सूखी झाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए सड़क किनारे रखे कुछ खोखों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीण मोती सिंह, विजय सिंह व संजय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग लगातार फैलती जा रही थी और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास के बड़े क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर कचरे और सूखी झाड़ियों में आग लगने के बाद इसके फैलने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!