कोटपूतली (ईशाक खान): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कल्याणपुरा पुलिया के समीप दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाईकों का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने यहां के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के ट्रौमा सैंटर के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि दुर्घटना में साहिब सिंह (24) पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम भालोजी, महेंद्र (22) पुत्र शिम्भूदयाल, परमानंद (56) पुत्र भैंरूराम मौर्य व संजू (38) पुत्र षिम्भूदयाल तीनों निवासी ग्राम जोधपुरा घायल हो गये, जिनमें से साहिब सिंह की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल्याणपुरा पुलिया के पास दोनों मोटरसाईकिलें आमने-सामने आ गई। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों में सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बाईक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
*राजमार्ग पर ग्राम कल्याणपुरा पुलिया के पास दो बाईकों में भिड़ंत, 04 घायल व 01 जयपुर रैफर
By -
June 04, 2026
0
Tags: