साहित्यिक सम्मान समारोह: डॉ.मेघना शर्मा, कमल रंगा और शफीक अहमद वारसी को मिलेगा स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): हिंदी, राजस्थानी और उर्दू साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन साहित्यकारों को रविवार को बीकानेर में सम्मानित किया जाएगा। महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में डॉ.मेघना शर्मा को हिंदी साहित्य, वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा को राजस्थानी साहित्य और जयपुर के युवा शायर शफीक अहमद वारसी को उर्दू साहित्य में योगदान के लिए स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति के अनुसार सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र और माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम भजन गायक स्व.फकीर चंद मोदी की स्मृति में शाम 4.15 बजे शुरू होगा। समिति अध्यक्ष पूनम मोदी, सचिव राजीव मित्तल और समन्वयक कासिम बीकानेरी ने बताया कि समारोह में उर्दू शायर मरहूम बशीर बद्र की याद में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन और मुशायरा भी होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शायर रमजान राजजामी करेंगे और मुख्य अतिथि समाजसेवी शांतिलाल मोदी होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!