सगाई विवाद में हुए ट्रिपल मर्डर के 2 आरोपी दबोचे, छतरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


  
छतरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में गुरुवार को हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर 5 विशेष टीमों ने 2 दिन तक सघन तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को थानाधिकारी नवनीत के नेतृत्व में पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपी सिकंदर और रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से थाने में पूछताछ जारी है।  

*क्या था मामला*  

जानकारी के अनुसार सुरजनवाली में लड़की की सगाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में जिंदू खां, उनके बेटे करीम खां और साले अलीशेर की मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!