शहरी सेवा शिविर से मिली तत्काल राहत: वर्षों से लंबित NFSA का काम मिनटों में हुआ, जरूरतमंद परिवार को मिला लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर अब लोगों के लिए बड़ी मदद बन रहे हैं। लूणकरणसर नगरपालिका में आयोजित शिविर में एक परिवार का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ा वर्षों पुराना लंबित काम मौके पर ही निपटा दिया गया। लूणकरणसर निवासी राकेश कुमार काफी समय से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना NFSA से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन प्रक्रियात्मक अड़चनों के कारण उनका आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। शिविर की सूचना मिलने पर वे अपनी समस्या लेकर शिविर स्थल पहुंचे और उपखंड अधिकारी दयानंद को अपनी परेशानी बताई। परिवार की जरूरत और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी और नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी सिंह ने आपसी समन्वय से सभी औपचारिकताएं पूरी कर राकेश कुमार का आवेदन मौके पर ही स्वीकृत कर दिया। अपना काम तुरंत होने पर राकेश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका काम इतनी जल्दी एक ही जगह हो जाएगा। "सालों से भटक रहा था, लेकिन शिविर में कुछ ही मिनटों में समस्या का हल निकल गया।" उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य यही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को बिना भागदौड़ के, एक ही छत के नीचे मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!