"श्री बालाजी का कुंभ" का शुभारंभ: नोखा धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, 29 को होगा गुरुपूजन

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में नोखा के पास स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भव्य कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 22 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर धाम की परिक्रमा करते हुए चले। इसके बाद विधिवत भागवत पूजन कर कथा का आगाज किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक होगी। श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज ने कथा के पहले दिन देवर्षि नारद की कथा, भागवत महात्म्य और राम नाम की महिमा का वर्णन किया। भजनों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महाराज श्री ने कहा कि "श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाती है। जहां भागवत होती है वहां का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और नकारात्मकता दूर होती है।"  
 श्रद्धालुओं के अनुसार पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में हर साल गुरु पूर्णिमा पर होने वाला यह आयोजन "श्री बालाजी का कुंभ" के नाम से प्रसिद्ध है। इस बार मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। महोत्सव के दौरान श्री बांके बिहारी जी की महाआरती, महायज्ञ और विशाल भंडारा भी आयोजित किए जाएंगे। बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी की गई है। महोत्सव का समापन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन होगा। इस दिन विशेष गुरुपूजन, आशीर्वचन और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!