जयपुर: प्रदेश के मुखिया भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में आवासन मंडल की योजना प्रताप नगर में स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट आज़ अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। तेरह साल में ही बिल्कुल जर्जर अलकनंदा अपार्टमेंट की सुनवाई आज़ कोई नहीं कर रहा। समिति की अध्यक्षा श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि आवासन मंडल बहरा है, बार बार जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री भजन लाल जी को सोसायटी की अध्यक्ष होने के नाते मै खुद ज्ञापन देकर आई और उन्होंने अपार्टमेंट ठीक करवाने का वादा भी किया किन्तु मामला रफा दफा कर दिया गया। इंटरव्यू तक लेकर गए, मौका मुआयना किया किन्तु प्रशासन एवं आवासन मंडल के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चारों तरफ से दीवारें तक नहीं बना कर दी गई, यहां पर चोरों और असामाजिक तत्वों का बोल बाला है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि महिला के मोबाइल और पर्स तक छीन रहे हैं, जिसके भय और आतंक के कारण महिलाऐं रात तो क्या दिन में भी सोसायटी में घूमने से डरती हैं। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं, तीन सौ फ्लैट हैं और सबने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है, फिर भी सरकार भ्रष्टाचार पर उतर रही है और भेदभाव कर रही है। जब प्रशासन हमसे इस तरह की बेरुखी कर रहा है तो आखिर हम अपनी फरियाद लेकर कहां जायें।
3/related/default