निवाई/टोंक (लालचंद माली): जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव तथा पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तालिब खान निवासी महबूब कॉलोनी, महादेवाली, टोंक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो 120 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार
By -
July 22, 2026
0
Tags: