पोक्सो एक्ट का फरार टॉप-10 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): सदर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पोक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार दबिश के बाद आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ गया। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव तथा डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय पुत्र मनोज मीणा निवासी मीणों की ढाणी, गुंसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था और थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!