NEET पेपर लीक के विरोध में देशनोक में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


देशनोक/बीकानेर (मुकेश रामावत): NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को देसनोक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। उप-तहसील के पास बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में NEET मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस दौरान कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिश्ना राम सियाग भी अचानक मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। मीडिया से बातचीत में सियाग ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन देसनोक की थानाधिकारी कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने के लिए धमका रही थीं। सियाग ने आरोप लगाया कि स्थानीय एसएचओ भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!