कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के लक्ष्मी नगर के वार्ड नं. 06 स्थित ढ़ाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह महोत्सव नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को गति देते हुए महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत रतिराम महाराज सरुण्ड धाम ने विधिवत रूप से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प दोहराया। आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने बताया की जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 21 जुलाई को होगी। कलश यात्रा 21 जुलाई को प्रातः 07.15 बजे निकाली जायेगी, जिसके बाद 22 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, किया पोस्टर का विमोचन
By -
July 14, 2026
0
Tags: