निवाई को मिली नई प्रशासनिक कमान, तहसीलदार सृष्टि जैन ने संभाला पदभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए नवीन प्रशासनिक फेरबदल के तहत निवाई तहसीलदार के पद पर नियुक्त सृष्टि जैन ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन को त्वरित राहत देने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। तहसीलदार सृष्टि जैन ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों तथा आमजन से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!