निवाई (लालचंद माली): तहसील में नवनियुक्त तहसीलदार सृष्टि जैन के पदभार ग्रहण करने पर सकल दिगम्बर जैन समाज ने उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया तथा सफल, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि तहसीलदार सृष्टि जैन के नेतृत्व में निवाई तहसील में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने में उनका अनुभव और कार्यशैली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में सरावगी समाज अध्यक्ष शिखर काला, बड़ा जैन मंदिर मंत्री मोहित जैन, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चंवरिया, सरावगी समाज महिला मंडल अध्यक्ष अनिता छाबड़ा, पारस पहाड़ी, पवन सांवलिया, रिंकू जैन, योगेन्द्र जैन, मनोज पाटनी, सुनील भाणजा, हर्षित संघी, विमल जौंला, सपना छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, अंजलि टोंग्या, संतोष कासलीवाल, त्रिलोक जैन, मनोज पहाड़ी, राकेश संघी एवं पवन भाणजा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवनियुक्त तहसीलदार सृष्टि जैन का जैन समाज ने किया भव्य अभिनंदन, पारदर्शी व जनहितकारी प्रशासन की जताई उम्मीद
By -
July 15, 2026
0
Tags: