कोटपूतली (ईशाक खान): यहां के राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय के रोवर अनमोल गोयल का चयन भारत स्काउट एवं गाइड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाले ’नेशनल लेवल यूथ रथ यात्रा सर्विस कैम्प’ के लिए राष्ट्रीय सेवादल में हुआ है। यह शिविर 14 से 18 जुलाई तक ओडिशा के पुरी में बिष्वाम्बर विद्यापीठ में आयोजित किया जायेगा, जहाँ अनमोल विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्था प्रबंधन में अपना योगदान देंगे। प्राचार्य प्रो.आरके सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि अनमोल गोयल का चयन राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की विशेष सेवा टीम के सदस्य के रूप में किया गया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सेवा शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी रोवर्स एवं रेंजर्स हिस्सा ले रहे हैं।
रोवर अनमोल गोयल का राष्ट्रीय सेवा दल में चयन, पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में देंगे सेवा
By -
July 11, 2026
0
Tags: