नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र के ग्राम चतरपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वावलंबी खादी महिला समृद्धि फाउंडेशन, बानसूर के तत्वावधान में गलीचा निर्माण कार्य से जुड़ी 30 महिलाओं को पानी के कैंपर भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं पारंपरिक कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की डायरेक्टर मनीषा देवी ने बताया कि "वर्तमान समय तकनीक का दौर है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को समय के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। पारंपरिक लघु एवं सूक्ष्म उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इन उद्योगों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना आजीविका, समाज और देश की आर्थिक मजबूती के लिए आवश्यक है।"उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।
चतरपुरा में गलीचा निर्माण से जुड़ी 30 महिलाओं को भेंट किए गए पानी के कैंपर
By -
July 11, 2026
0
Tags: