कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस की नई टीम घोषित,युवा औंर अनुभवी चेहरों पर जताया भरोसा जिला उपाध्यक्ष बने अशोक मुद्गल

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिला है, जिसे कांग्रेस के संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई कार्यकारिणी में सूर्यकांत शर्मा को संगठन महासचिव और धर्मेंद्र गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मुगद्ल पूर्व सरपंच, प्रदीप यादव, वीरेंद्र सैन, डॉ.धर्मपाल रावत, मेहर सिंह धनकड़, रामनिवास यादव, शैतान मीणा, जयराम पूनिया, मातादीन गुर्जर और अंजना यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव पद पर गोकुल आर्य, सीताराम यादव, राजेश बागड़ी, नवीन यादव, धर्मवीर रेवाडिया, अजय सैनी, कुलदीप यादव, बलवंत यादव, प्रदीप गुर्जर, रमेश जिंदल, शीशराम दायमा, बजरंग यादव, शैलेंद्र मीणा, रामोतार मीणा और ताराचंद सूठवाल को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर सुनीता टिकानिया, किरण देवी सांमरिया, सचिन वर्मा, धर्मेंद्र योगी, गुलाब चंद प्रजापत, कर्मपाल सिंह चौहान, मनोज शर्मा, पवन गुर्जर, रमेश सैनी, गोरधन मनकस, सुभाष चंद मेघवाल, अशोक रावत, रणवीर डाई, विपिन शर्मा, मुकेश शेखावत, रिजवान कुरैशी, ओपी बायला, विनीता योगी, महेश सैनी और रजनीश पुरोहित को स्थान मिला है। इसके अलावा राजेश यादव एवं वी.के. नवल को जिला प्रवक्ता तथा राजीव डहरवाल एवं रामस्वरूप मुक्कड़ को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले में संगठन और मजबूत होगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, हर कार्यकर्ता को सम्मान देना और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। पूरी टीम एकजुट होकर कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का काम करेगी। नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल व युवा चेहरा कर्मपाल सिंह चौहान उर्फ भोला, किरण देवी सांमरिया, धर्मवीर रेवड़िया को अहम जिम्मेदारी दी गई जिससे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!