सादगी और सेवा की अनूठी मिशाल इंजी.विक्रम कसाना का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, लगा बधाईयों का तांता

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): इंजी.विक्रम कसाना का जन्मदिवस बेहद सादगी, सेवाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इंजी.विक्रम कसाना ने अपने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक परिवेश में की। उन्होंने सर्वप्रथम अपने कुल देवता भोमियां जी महाराज के मंदिर पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात निवास स्थान पर विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जहां उन्होंने माता-पिता एवं परिवार के वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

*गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

अपने जन्मदिन को सेवा कार्यों को समर्पित करते हुये कसाना की ओर से श्री जगन्नाथ गौशाला में गायों के लिए भारी मात्रा में हरी सब्जियां, गुड़ और पौष्टिक पशु आहार भिजवाया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते वृहद स्तर पर वृक्षारोपण (पौधारोपण) अभियान चलाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!