पीबीएम में फिर बढ़ी टेंशन: सिजेरियन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पीबीएम अस्पताल के जनाना विंग से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसे आनन-फानन में ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार रानीसर बास निवासी शबाना को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां नॉर्मल डिलीवरी का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर सोमवार रात उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीबीएम में सिजेरियन के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि शबाना की बच्चेदानी फट गई है। आपात स्थिति में बच्चेदानी को निकालना पड़ा। दुर्भाग्य से उसका शिशु भी मृत पैदा हुआ। शबाना के पहले से दो बच्चे हैं और दोनों की डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। प्रसूता की गंभीर हालत की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.सुरेंद्र वर्मा और पीबीएम अधीक्षक डॉ.बीसी घीया मौके पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फिलहाल शबाना ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!