ऑपरेशन नीलकंठ" में 400 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता दिलाई है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम और नयाशहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी बजरंग सीगड़ को पुलिस ने अफीम सहित धर दबोचा। बरामद अफीम की अनुमानित मात्रा करीब 400 ग्राम बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत अंजाम दी गई। डीएसटी से मिले इनपुट के आधार पर डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह और नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खबर लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी थी। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!