लूणकरणसर में खूनी वारदात: घरेलू झगड़े में पत्नी ने लाठियों से पीटकर पति की ली जान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में सोमवार रात एक घरेलू विवाद ने खूनी अंजाम ले लिया। यहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी पर पति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल पति को गंभीर हालत में रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वृताधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!