सेवानिवृत्ति पर गौशाला में गौ सवामणी कर किया दान पुण्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: क्षेत्र में बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोड़ी सिलारपुर में गांव रोड़वाल के जगदीश प्रसाद पुत्र शिम्भूदयाल यादव के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कान्हावास से शारीरिक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने पर गौ माता के लिए परिवार सहित पहुंचकर हरा चारा, गुड़, दलीया, खल और भेंट स्वरूप 11 हजार रुपए दान पुण्य कर लाभ अर्जित किया। इस दौरान गौशाला कमेटी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष नित्यानंद मास्टर और सदस्यों के द्वारा भामाशाह का साफा, माला पहनाकर एवं गौ माता का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल गौशाला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, नित्यानंद मास्टर, बलबीर मास्टर, जसवंत, ओमप्रकाश, रामकरण, जगदीश प्रसाद, दीनदयाल, राकेश कुमार, मिंटू देवी, सुनिता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!