ग्राम पंचायत रोडवाल में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

नीमराना: निकटवर्ती ग्राम पंचायत रोडवाल में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर का उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत एवं प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। शिविर मे राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, उर्जा, कृषि, आयोजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी आदि विभागो के अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा भाग लिया गया। शिविर में वीबी जी रामजी योजना का प्रचार प्रसार, स्वयं सहायता समूहों का गठन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि विभाग की योजनाओ की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, पालनहार योजना का सत्यापन, राजस्व अभिलेख/ खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, नामांतकरण संबंधी प्रस्तावों का निस्तारण आदि कार्य संपादित किये। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीबी जी राम जी योजना के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में तहसीलदार डॉ.विक्रम सिंह, विकास अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश निर्मल, ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश सैनी, राहुल सिंह चौहान, प्रशासक रामरती देवी, डॉ.रविकांत यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!