दंतौर वितरिका में पानी चोरी से किसानों में आक्रोश, अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा पानी

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): आईजीएनपी की दंतौर वितरिका में पानी चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। किसानों का आरोप है कि प्रभावशाली लोग नहर से अवैध रूप से पानी निकाल रहे हैं, जिससे अंतिम छोर तक खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर अब किसान आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई और निष्पक्ष जल वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों की मांग है कि नहर में पानी की चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और सभी किसानों को बराबर और समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!