झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जीरामजी) योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार, 2 जुलाई को प्रातः 10 बजे श्री कृष्ण गौशाला, पातुसरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योजना की जानकारी दी जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वीबी-जीरामजी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ आज, पातुसरी में होगा कार्यक्रम
By -
July 01, 2026
0
Tags: