सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में आशा सहयोगिनियों के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के रिक्त पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन 27 जुलाई 2026 को शाम पांच बजे तक हार्ड कॉपी में संबंधित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक महरिया ने बताया कि अजीतगढ ब्लॉक के चीपलाटा, पोस्ट ऑफिस के पास अजीतगढ़, कुसमपुरा मोहल्ला अजीतगढ़, हरदास का बास, दांता ब्लॉक के दांता, उमाड़ा, कल्याणपुरा, डांसरोली, पूनियाणा, करड़, मुण्डियावास, राजनपुरा, दलपतपुरा गांव के आंगनबाड़ी में आशा सहयोगिनियों के रिक्त पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके अलावा फतेहपुर ब्लॉक के बेसवा, ताजसर, भिंचरी, नारी, नगरदास, जेठवा का बास, नेछवा ब्लॉक के गनेड़ी, तिड़ोकी बड़ी, सोला, सूतोद, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के रिणू, नीमकाथाना के भराला, बृसिंहवास, बावरिया बस्ती, हरजनपुरा, राजनगर, कैरोड़ा, पलसाना ब्लॉक के खाटूश्यामजी, गढ़वालों की ढाणी, पाटन ब्लॉक के इमलोहा, कोला की नांगल, श्रीमाधोपुर ब्लॉक के श्रीमाधोपुर, मिण्डाला, कूदन ब्लॉक के लोसल, खण्डेला ब्लॉक के जाजोद, बालिका विद्यालय कावंट, रींगस के वार्ड नंबर दो की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त आशा सहयोगिनियों के रिक्त पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और सीकर शहर के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी में आशा सहयोगिनियों के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के 23 रिक्त पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक महरिया ने बताया कि सीकर शहर की आंगनबाड़ी पर रिक्त पदो के लिए आवेदन पत्र झुंझुनूं बाईपास स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर कार्यालय में जमा होंगे। रिक्त पदों एवं पात्रता संबंधि विस्तृत जानकारी संबंधित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं सीकर शहर के रिक्त पदो ंकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।