आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत खिलौना बैंक का उद्घाटन: बच्चों में बढ़ेगी रूचि

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिला एवं बाल विकास विभाग मंडावा द्वारा बुधवार को "आंगनबाड़ी चलो अभियान" के अंतर्गत खिलौना बैंक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से अधिकाधिक बच्चों और लाभार्थियों को जोड़ना रहा। कार्यक्रम में खिलौना बैंक का उद्घाटन उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, बिसाऊ तहसीलदार शेर सिंह राठौड़, विकास अधिकारी अमित चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सावित्री कृष्णिया सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उषा कुलहरि, प्रियंका, रवि कुमार, दीपक तथा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीता धायल भी उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जुलाई माह में सर्वे अभियान चलाकर वंचित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलौना बैंक स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने भामाशाह से आग्रह किया कि खिलौना बैंक स्थापित करने में भरपूर सहयोग प्रदान करें। भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि खेल-खेल में सीखे जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता सामाजिक और रचनात्मक होती है। इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!