श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): रीड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। पीड़िता 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी, मूल निवासी मोमासर बास, पिछले कई वर्षों से रीड़ी में रह रही है। पुलिस के अनुसार महिला का बेटा और पति घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान काकड़ा से उसका जेठ का लड़का मनीष वाल्मिकी घर पहुंचा। एसआई रतन लाल ने तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा की मौजूदगी में गुड्डीदेवी के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मनीष ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से गुड्डीदेवी बुरी तरह झुलस गई। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक रंजिश में महिला पर डाला पेट्रोल, जिंदा जलाया, हालत गंभीर
By -
July 24, 2026
0
Tags: