बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर के मास्टर बच्ची क्लब ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन तीन प्रतिष्ठित राजकीय फुटबॉल अकादमियों में हुआ है, जिससे खेल जगत में उत्साह का माहौल है। महिला वर्ग से 6 खिलाड़ी शिवानी, निधि, जया, रितिका, जयश्री और भावना का चयन राजकीय कोटा महिला फुटबॉल अकादमी और राजकीय जयपुर महिला फुटबॉल अकादमी में हुआ है। इन सभी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और मैदान पर शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं बालक वर्ग से अंशुल पवार और गौरव का चयन राजकीय जोधपुर बालक फुटबॉल अकादमी में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से क्लब को नई पहचान मिली है। इस उपलब्धि पर क्लब के सचिव भरत पुरोहित, अध्यक्ष सुनील बाँठीया और संरक्षक एनडी रंगा, राजेश चुरा, देवकिशन चांडक ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के पदाधिकारी और कोचों ने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रशिक्षण, समर्पण और अनुशासन का नतीजा है। बालक वर्ग के कोच विनोद जागा, देवेन्द्र पुरोहित, आशीष किराडू और अभिषेक व्यास ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी क्लब की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। क्लब परिवार को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर और राजस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।
बीकानेर का गौरव: मास्टर बच्ची क्लब के 8 खिलाड़ी राजकीय फुटबॉल अकादमियों में चयनित
By -
July 24, 2026
0
Tags: