बारिश की आस में नाल गांव के किसानों ने किया इंद्र देवता का हवन, गोगामेड़ी के पास गूंजे मंत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): कम बारिश से परेशान किसानों ने इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को नाल गांव में विशेष हवन का आयोजन किया। ग्रामीणों ने डिंडू तालाब स्थित गोगामेड़ी के पास विधि-विधान से आहुतियां देकर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की। नाल गांव और आसपास के इलाकों में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। जमीन में नमी की कमी के कारण बीज डालने वाले किसान परेशान हैं, साथ ही पशुओं के लिए चारे और पानी की दिक्कत भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश नहीं होने से खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन पर भी असर पड़ा है। इसी समस्या को लेकर गांव के लोग एकजुट हुए और इंद्र देव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। हवन पं.गणेश महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान घनश्याम मत्तड़, दुल सिंह, मदन सिंह, सवाई सिंह, दिलीप सिंह, मोहन सिंह, देवी सिंह, मोहन महाराज, मनोज मत्तड़, भंवरलाल मत्तड़, रेवंत सिंह, रणजीत सिंह, महावीर सिंह, नरपत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!