*साप्ताहिक समीक्षा बैठक: बजट घोषणाओं के क्रियान्वन के निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, ग्रामीण सेवा शिविरों तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव जल्द भिजवाए जाएं ताकि कार्य समय पर शुरू हो सकें। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 9 जुलाई को आयोजित होने वाले ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों का धरातल पर जाकर निरीक्षण करें व व्यवस्थाओं का जायजा ले। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मंगला पशु बीमा योजना में अधिक से अधिक पशुपालकों का नामांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अन्नपूर्णा रसोइयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में लगाए गए वृक्षों की भी पुनः जियो टैगिंग कर उनकी स्थिति का सत्यापन किया जाए। बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित एवं प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

*ये रहे मौजूद*

बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक शिवा चौधरी, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, उद्यान विभाग के उपनिदेशक विजयपाल कस्वा, जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़, एसीईओ रामनिवास, सीडीईओ अशोक शर्मा, डीईओ माध्यमिक माध्यमिक राजेश मील, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.जितेंद्र स्वामी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.श्रीराम, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव, केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक संदीप शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!