झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक-झुंझुनूं द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओं में सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जून 2026 माह के दौरान उपखंड क्षेत्र झुंझुनूं में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। विभाग द्वारा गठित विभिन्न टीमों ने जून माह में कुल 47 ई-मित्र कियोस्कों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 3 ई-मित्र कियोस्क संचालकों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। वहीं विभागीय नियमों की अवहेलना करने पर एक कियोस्क संचालक पर ऑनलाइन शास्ति (पेनल्टी) भी आरोपित की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही सभी कियोस्क संचालकों को निर्धारित शुल्क, विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सेवा मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण: तीन को नोटिस व एक पर ऑनलाइन शास्ति
By -
July 08, 2026
0
Tags: