सेवा शिविर में तुरंत हुआ काम: शेखसर के भंवरलाल को एनएफ़एसए का लाभ मिला, अब मिलेगा नियमित राशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर का लाभ लूणकरणसर की ग्राम पंचायत शेखसर में एक परिवार को तुरंत मिला। शिविर में खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे भंवर लाल पुत्र हड़मान को मौके पर ही राहत दी गई। भंवर लाल ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी ने सभी तकनीकी और दस्तावेजी प्रक्रिया शिविर में ही पूरी करवाई। विभागों के समन्वय से भंवर लाल का आवेदन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत तुरंत स्वीकृत कर दिया गया। आवेदन स्वीकृत होते ही परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ भी मिलना तय हो गया। अब परिवार को हर महीने नियमित खाद्यान्न मिलेगा। इस मदद से भंवरलाल के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। 
लाभार्थी भंवर लाल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा का आभार जताया और कहा कि शिविर के कारण उन्हें समय पर न्याय मिला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!