कोटगेट के नए थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): अग्रवाल समाज चेतना समिति, व्यास कॉलोनी ने शुक्रवार को कोटगेट थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा भी हुई। समिति के संरक्षक सुशील बंसल और अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने कहा कि नए थानाधिकारी के अनुभव से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, उपमंत्री पवन अग्रवाल, नरेश मित्तल, सदस्य संजय गोयल और श्याम गुप्ता उपस्थित रहे। थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने समाज के इस सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!