गंगाशहर में घर के खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, 2 की हालत नाजुक, पीबीएम में चल रहा इलाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): गंगाशहर क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के 11 सदस्यों को अचानक उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार में आगामी 22 तारीख को शादी समारोह होना है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को पहली बार घर पर खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। गुरुवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया और शुक्रवार को हालत फिर बिगड़ने पर सभी को दोबारा भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती 11 लोगों में 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 2 मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाकी 9 लोगों का वार्ड में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। टीम ने घर में रखे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घर में बना खाना ही बीमारी की वजह माना जा रहा है।  
पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.बीसी घिया ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है कि आखिर खाने में किस वजह से विषाक्तता आई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शादी-ब्याह के सीजन में खाने-पीने की चीजों को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!