जैन संतों के विहार एवं चातुर्मास में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर राजेन्द्र सिंह चांदावत की अध्यक्षता में बुधवार को जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जैन संतों एवं श्रमणों (साधु-साध्वियों) के विहार, भ्रमण एवं चातुर्मास के दौरान भूमि आवंटन, भवन व्यवस्था, सुरक्षा तथा रात्रि विश्राम के लिए उपलब्ध सरकारी भवनों के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र में जैन संतों के चातुर्मास हेतु भवन व्यवस्था, भूमि आवंटन एवं पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में जैन समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विहार के दौरान उपयोग में आने वाले मार्गों एवं आवश्यक स्थलों का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके। बैठक में माणक मल भंडारी, कालूराज मेहता, विकास जैन, राजेन्द्र जैन एवं मोहन लाल जैन ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधियों ने जालोर जिले में साधु-साध्वियों के विहार मार्गों की जानकारी देते हुए उन स्थानों का उल्लेख किया, जहां विहार भवनों की आवश्यकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!