सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): कस्बे के राजकीय कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ.अनिल अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ.अनिल अग्रवाल ने नशे के अत्यन्त हानिकारक प्रभावों तथा समाज में इससे उत्पन्न होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नशे की आदत से मुक्त होकर व्यक्ति अपने जीवन को उन्नत बना सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिये नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गई। इस दौरान डॉ.अम्बिका, डॉ.जीतेन्द्र कुमार कटारा, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.हरदयाल धाकड़ तथा डॉ.सचिन एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी अमित जाट एवं कालेज के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राजकीय कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
By -
July 17, 2026
0
Tags: