सरकार देती है मुफ्त राशन, डीलर मांगता है ऊपरी वसूली

AYUSH ANTIMA
By -
0

 

पावटा (राहुल शर्मा): सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देकर राहत देने का दावा कर रही है, लेकिन नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा के वार्ड न. 1 में राशन डीलर द्वारा "ऊपरी वसूली" की शिकायत ने सिस्टम की पोल खोल दी है। गत दिवस वार्ड 1 के निवासी राशन लेने देवसागर की ढाणी स्थित राशन डीलर शंकर स्वामी की दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि डीलर द्वारा वार्ड 1 के लोगों से राशन देने के बदले 100 रुपये की अवैध मांग की गई।  

*पीड़ित ने बताई आप बीती*  

वार्ड 1 निवासी कालूराम स्वामी ने बताया कि "प्रागपुरा वालों को तो डीलर राशन दे देता है लेकिन हम वार्ड 1 वाले जाते हैं तो कहता है 100 रुपये दोगे तो दूंगा। रुपये नहीं दोगे तो गाली-गलौज करता है और कहता है कि जहां मर्जी शिकायत कर लो।

*जनसेवक विजय स्वामी ने उठाई आवाज*  

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनसेवक विजय स्वामी ने इसका कड़ा विरोध जताया। उन्होंने तुरन्त संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। स्वामी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र लोगों को बिना किसी रोक-टोक के मुफ्त राशन मिले लेकिन कुछ डीलर अपनी मनमानी कर गरीबों का हक मार रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वार्डवासियों ने जिला रसद अधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई गरीब व्यक्ति राशन के लिए परेशान न हो।  
फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!