बीकानेर (मुकेश रामावत): कोटगेट थाना क्षेत्र में हुई सुरेश कुमार सोनी की मौत के मामले में अब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मृतक के भाई लक्ष्मण कुमार सोनी की ओर से एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्र के अनुसार लक्ष्मण कुमार सोनी निवासी ठठेरों का मोहल्ला ने माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकानेर में परिवाद पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर कोटगेट थाने में परेश्वर पुत्र प्रेमरतन सोनी, अशोक सोनी पुत्र प्रेमरतन सोनी व अज्ञात के खिलाफ FIR संख्या 0173/2026 दर्ज हुई। इस पर BNS की धारा 108, 61(2), 115(2), 126(2), 131, 351(2), 318(2), 316(3), 316(5) लगाई गई हैं। एडवोकेट का आरोप है कि इस प्रकरण में कोटगेट थानाधिकारी ने मुल्जिमानगणों से मिलीभगत कर ली। पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत 22.05.2026 को हुई सुरेश कुमार की हत्या को आत्महत्या करार दे दिया गया, जो थानाधिकारी के पदीय कर्तव्यों के विरुद्ध है। एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने एसपी बीकानेर से मांग की है कि एफआईआर की जांच एडीशनल एसपी या सीओ सिटी बीकानेर स्तर के अधिकारी से करवाई जाए, ताकि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश सोनी मौत मामले में कोटगेट पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग*
By -
July 07, 2026
0
Tags: