आईजी ओम प्रकाश ने ली क्राइम मीटिंग, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की प्रगति पर दिया फोकस

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को सदर थाना सभागार में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक आईजी ओम प्रकाश ने की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों से अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ सदर अनुष्का कालिया, सीओ सिटी अनुज डागल, सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी ओम प्रकाश ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!