सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आदेशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला के निर्देशानुसार, प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा की अनुशंसा पर सूरजगढ़ विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में श्रीकांत यादव को विधानसभा अध्यक्ष, मंजीत को विधानसभा सह-संगठन महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार, राकेश, नरेश कुमार, सुनील कुमार एवं प्रीतम को विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार राजेन्द्र कुमार को विधानसभा महामंत्री तथा मनीष, शब्द कुमार, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार, सोनू एवं विजय को विधानसभा मंत्री बनाया गया। सोनू कुमार को संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। युवक सभा में पूरन सिंह, राजेश कुमार, जय, सतीश, अभिषेक एवं विकास कुमार को युवक सभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि गौरव को विद्यार्थी सभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। शक्ति सिंह को भी विधानसभा मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इन सभी नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी द्वारा की गई। प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त किया है, वे हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा की अनुशंसा पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने घोषित की सूरजगढ़ विधानसभा कार्यकारिणी
By -
July 13, 2026
0
Tags: