पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भिवाड़ी स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 7 जून 2026 को आयोजित अंडर-15 3x3 ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में पिलानी की छात्राओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 10 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में टीम ने उत्कृष्ट खेल, बेहतर तालमेल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कांस्य पदक विजेता टीम में कप्तान अगाथा भारद्वाज (कक्षा 11-डी), आद्या शर्मा (कक्षा 11-एच), भूमिका (कक्षा 10-एफ) तथा प्रियांशी (कक्षा 10-एफ) शामिल रहीं। इस उपलब्धि पर प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रकाश आनंद तथा वरिष्ठ समन्वयक वीके मिश्रा ने छात्राओं एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय में खेल संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करेगी तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
3/related/default