ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटिपूर्ण नाम का शुद्धिकरण कर दी तत्काल राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत लूणकरणसर की ग्राम पंचायत सहजरासर में गुरुवार को राजस्व विभाग द्वारा एक पात्र लाभार्थी के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम का शुद्धिकरण कर तत्काल राहत दी गई। एसडीएम लूणकरसर श्री दयानंद ने बताया कि शिविर के दौरान खाता संख्या 80 में दर्ज भंवरी पुत्री मालाराम (जाति-नाई) के नाम में त्रुटि पाए जाने पर उसका आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर संशोधन करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में सही नाम भंवरी पुत्री मालूराम (जाति-नाई) दर्ज किया गया। इसी प्रकार आशु राम का नाम सही कर आशा राम किया गया। नाम शुद्ध होने से लाभार्थी अब किसान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। तहसीलदार विनोद पूनिया ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम संबंधी त्रुटियों के कारण कई पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ऐसे मामलों का त्वरित समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।
यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी लूणकरणसर के निर्देशन में तहसीलदार लूणकरणसर तथा पटवारी एवं गिरदावर, कुजटी द्वारा संपन्न कराई गई। लाभार्थी ने राजस्व रिकॉर्ड में समयबद्ध सुधार किए जाने पर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!