स्मार्ट मीटर और सिक्योरिटी नोटिस से नारायणपुर में किसानों का हल्ला बोल

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट और मनमाने बिलों से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में किसान बिजली विभाग के एईएन कार्यालय नारायणपुर पर टूट पड़े और जमकर प्रदर्शन किया। किसान नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में गुस्साए किसानों ने "स्मार्ट मीटर वापस लो, वसूली बंद करो" और "बिजली विभाग की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी" के नारों से पूरा इलाका गूंजा दिया।किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगते ही विभाग ने गरीब किसानों पर कहर बरपा दिया है। करीब 120 किसानों को 2 से 4 हजार रुपये के फर्जी सिक्योरिटी नोटिस थमाए जा रहे हैं। कई किसानों को लाखों रुपये के काल्पनिक बिल भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पहले जमा की गई सिक्योरिटी को भी हड़प लिया गया। राकेश दायमा ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज और महंगाई से टूट चुका है। अब बिजली विभाग बिना वजह नोटिस भेजकर उसकी कमर तोड़ रहा है, ये सीधी किसान विरोधी साजिश है।प्रदर्शन के बाद किसानों ने जेईएन धर्मेंद्र कोली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द से जल्द हल नहीं हुआ तो नारायणपुर बंद कर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।मौके पर समाजसेवी राकेश दायमा, ओमप्रकाश गुर्जर, रतन लाल जांगिड, अशोक सोनी, रमन चौधरी, राजेंद्र कुमावत, देशराज गोलिया, धूडाराम हवलदार, प्रकाश सैनी, सुरज्ञानी सैनी, हंसराज गुर्जर, कानाराम फौजी सहित सैकड़ों किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!