नीमराणा: पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकरी कमलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा के सम्पूर्ण मानकों को सुनिश्चित किया जाये, किसी भी परिस्थिति में असुरक्षित जगह पर विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाये, नवीन नामांकन प्रगति, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कान्हावास में प्राप्त 100 सीटों पर प्रवेश कराने के निर्देश दिये, हरित विद्यालय के तहत पौधरोपण के लिए गढढे खोदना, नर्सरी से सम्पर्क कर पौधे बुक करवाना तथा लक्ष्यानुसार पौधरोपण करवाना, पालनहार योजना समीक्षा, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की समीक्षा,जर्जर भवन तथा आशान्वित ब्लॉक के पैरामीटर पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम पुष्पा यादव ने लाडो योजना की प्रगति, शाला सम्बलन, प्रपत्र 10 अपडेट करने तथा पिंक व ब्ल्यू टेबलेट का समय-समय पर वितरण कर शाला दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि करने के लिए कहा। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय विक्रम सिंह यादव ने प्रतिदिन विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थिति पोर्टल पर आवश्यक रूप से करने के लिए जोर दिया। एमआईएस दीपक सैनी ने यूडाईस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेसन कार्य को शत्-प्रतिशत करने लिए कहा। बैठक में संदर्भ व्यक्ति संदीप यादव व विरेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, यशवंत सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, रतिपाल यादव, कालूराम, दिनेश मेहरा, शीशराम प्रजापत, नरेन्द्र यादव, सरस्वती यादव, मुकेशा कुमारी, स्वाति पारीक, शर्मिला यादव, अरुणा रानी, रेखा यादव, सुशीला यादव, मनोज, आशा यादव, तारामनी सहित अन्य संस्था प्रधान मौजूद रहे।
3/related/default