सहपाठी समूह के सौजन्य से डीवीपी के एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह के सौजन्य से डूंडलोद विद्यापीठ के एनसीसी कैडेट्स ने सघन पौधरोपण किया।अभियान के तहत डीवीपी के बलरिया स्थित खेल मैदान एवं छात्रावास परिसर में नीम, अर्जुन की छाल, जामुन, बालम खीरा, एलस्टोनिया एवं बील सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाकर उनके सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर विद्यापीठ के सह सचिव सीताराम जीनगर, प्रबंध समिति सदस्य हुसैन खान, उप प्राचार्य ललित दहिया, एनसीसी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बीका एवं सहपाठी समूह के शंकर लाल शर्मा, सुभाषचंद्र भूत, महेश सिंह बड़गुजर, रामजीलाल जांगिड़, रघुवीर सिंह एवं मांगीलाल उदावत उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!