स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जाएगा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे जुलाई माह को "एंटी डेंगू माह" के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता एवं स्रोत नष्ट करने (सोर्स रिडक्शन) की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम "डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी – जांच करें, सफाई करें और ढककर रखें" निर्धारित की गई है। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए जिलेभर में डेंगू रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी। आशा, एएनएम, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर कूलर, टंकियों, गमलों, कबाड़ तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट (सोर्स रिडक्शन) किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में डेंगू जागरूकता गतिविधियां, निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया, आईईसी सामग्री एवं जनसंपर्क माध्यमों के जरिए आमजन को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने आमजन से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें, सप्ताह में एक बार कूलर एवं पानी की टंकियों को खाली कर साफ करें तथा तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पर जांच करवाएं। जन सहभागिता से ही डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!