4 जुलाई को रोजगार उत्सव: झुंझुनूं में 1695 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के 1695 नवचयनित व नवनियुक्त युवाओं के लिए शनिवार को रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा। केशव आदर्श विद्या मंदिर में 4 जुलाई को सुबह 10 बजे होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, वेलकम किट और नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों को आमंत्रित करने, बैठक व्यवस्था, माइक, प्रचार-प्रसार सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

*इन विभागों के कार्मिकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र*

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश मील ने बताया कि रोजगार उत्सव में कुल 1695 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों के 1456 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षा विभाग के 52 व्याख्याता व 30 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायती राज विभाग के 34 ग्राम विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के 74 टेक्नीशियन तथा विभिन्न विभागों के 49 अन्य कार्मिक शामिल हैं। सभी नवचयनित एवं नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक केशव आदर्श विद्या मंदिर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है।

*पीएम के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण*

रोजगार उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राजस्थान-हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते (एमओए) से जुड़े कार्यों, रोजगार उत्सव तथा जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात राजस्थान को देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!