नवागत झुंझुनू ट्रैफिक इंचार्ज बुद्धि प्रसाद से स्वयंसेवी संस्थाओं ने की शिष्टाचार भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार अपराह्न 5 बजे एक विशेष शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। हाल ही में सीकर से स्थानांतरित होकर झुंझुनू ट्रैफिक इंचार्ज का पदभार ग्रहण करने वाले बुद्धि प्रसाद से शहर की विभिन्न अग्रणी स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुलाकात की। बैठक के दौरान उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नवागत ट्रैफिक इंचार्ज बुद्धि प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। सदस्यों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही, प्रेम और सद्भावना के प्रतीक के रूप में उन्हें राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत ट्रैफिक इंचार्ज बुद्धि प्रसाद ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए कहा: "सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों की पालना बेहद जरूरी है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अत्यावश्यक है। इसके साथ ही बड़े वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। सुरक्षा की शुरुआत स्वयं से होती है।"

*ये प्रबुद्धजन रहे उपस्थित*
डॉक्टर डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, सुनील तुलस्यान, प्रमोद खण्डेलिया अध्यक्ष श्री गोपाल गौशाला आनंद टीबड़ा पूर्व अध्यक्ष श्री गल्ला व्यापार संघ एवं विपिन राणासरिया पूर्व मंत्री। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने नवागत ट्रैफिक इंचार्ज को आश्वस्त किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन में जागरूकता फैलाने में स्वयंसेवी संस्थाएं पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!