बहरोड़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का किया गया गठन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): उद्योग संचालकों की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल के सानिध्य में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें कृष्ण यादव को अध्यक्ष, हेमंत यादव को सचिव और राहुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी उद्योग संचालकों की सहमति से निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्यमियों का साझा मंच होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर आपसी विचार-विमर्श कर उनका समाधान निकालना और औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करना है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता छोटी और बड़ी सभी औद्योगिक इकाइयों को साथ लेकर चलना होगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सभी उद्योगपतियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग सबसे बड़ी समस्या है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। इसके समाधान के लिए बिजली विभाग से लगातार संवाद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए भी एसोसिएशन सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!